FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

गुढ़ियारी में धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ से तनाव, साईं बाबा-हनुमान-शिव

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थोक मार्केट स्थित पड़ाव इलाके में गुरुवार सुबह धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ की घटना सामने आने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। मंदिर परिसर में स्थापित साईं बाबा, भगवान हनुमान और भगवान शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलीं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुटने लगी।

रायपुर के मंदिर में शिव, हनुमान और साईं बाबा की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त, घटना के बाद इलाके में तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। धार्मिक प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भी तत्काल मोर्चा संभाल लिया।

पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

फिलहाल प्रतिमाओं को किसने और किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त किया, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही घटना से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Admin

Reporter