FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों के तबादले और

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 23 IAS अधिकारियों के विभागों और पदस्थापना में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 15 जिलों के डीएम बदले, दुर्गा शक्ति  नागपाल बनीं कमिश्नर; देखें पूरी तबादला सूची

आदेश के तहत सोनमणि बोरा (1999 बैच) को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक मुख्य सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

आर.आर. शंगीता (2005 बैच) को सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं भुवनेश यादव (2006 बैच) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर (2011 बैच) को कलेक्टर कांकेर से हटाकर संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है। इसी तरह रिमिजियुस एक्का (2011 बैच) को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बनाया गया है और उन्हें मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

जिलों में भी बड़ा बदलाव

प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। रणबीर शर्मा को गरियाबंद कलेक्टर, कुंदन कुमार को कांकेर कलेक्टर, अमृत विकास तोपनो को मुंगेली कलेक्टर, जयश्री जैन को सक्ती कलेक्टर और तुलिका प्रजापति को कबीरधाम कलेक्टर बनाया गया है।

वहीं गरियाबंद के वर्तमान कलेक्टर भगवान सिंह उइके को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। गोपाल वर्मा को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग पदस्थ किया गया है।

तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं रोमा श्रीवास्तव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लीना कोसम को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी बदलीं

भोसकर विलास संदीपान को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद इफ्फत आरा नागरिक आपूर्ति निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।

जगदीश सोनकर को विशेष सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बनाया गया है। सौमिल रंजन चौबे को प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बीरे बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर नारायणपुर से अपर कलेक्टर बिलासपुर पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा विवेक आचार्य की पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक के पद पर सेवाएं समाप्त कर उन्हें उनके पैतृक वन विभाग में वापस भेजा गया है। शासन ने सभी पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक प्रभावी रहने की बात कही है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube