छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 संस्थान शामिल
रायपुर। इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने देशभर के कई नर्सिंग संस्थानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है। इनमें राजधानी रायपुर इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने देशभर के कई नर्सिंग संस्थानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है। इनमें राजधानी रायपुर इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने देशभर के कई नर्सिंग संस्थानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है। इनमें राजधानी रायपुर इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने देशभर के कई नर्सिंग संस्थानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है। इनमें राजधानी रायपुर इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने देशभर के कई नर्सिंग संस्थानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है। इनमें राजधानी रायपुर के 15 नर्सिंग संस्थान शामिल हैं। मान्यता रद्द होने से इन कॉलेजों में अध्ययनरत बीएससी नर्सिंग और जीएनएम पाठ्यक्रम के छात्रों के सामने भविष्य को लेकर चिंता की स्थिति पैदा हो गई है।

जानकारी के अनुसार, नर्सिंग शिक्षा से जुड़े निर्धारित मानकों और नियमों के पालन में कमी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। मान्यता रद्द होने का सीधा असर संबंधित संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर पड़ा है। छात्र अब अपने पाठ्यक्रम, पंजीयन और रोजगार को लेकर असमंजस में हैं।
नियमों के मुताबिक, ऐसे संस्थानों से जुड़े विद्यार्थियों को फिलहाल छत्तीसगढ़ में ही पंजीकरण की सुविधा मिल सकेगी। इसके चलते उन्हें दूसरे राज्यों में नौकरी करने या विदेश में रोजगार के अवसर प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इस कार्रवाई के बाद प्रभावित छात्रों और उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज की मान्यता संबंधी कार्रवाई का असर उनके भविष्य पर पड़ सकता है। वहीं, संबंधित विभाग और संस्थानों से छात्र आगे की प्रक्रिया और उनके शैक्षणिक भविष्य को लेकर स्पष्ट जानकारी मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।
