सेरीखेड़ी में पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर। सेरीखेड़ी इलाके में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार, सेरीखेड़ी क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने पेड़ पर दो शव लटके देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। घटना की वास्तविक वजह सामने लाने के लिए एफएसएल टीम से भी जांच कराई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही दोनों के संबंध और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच रिपोर्ट के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
