FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में 1460 गोधाम होंगे स्थापित, हर विकासखंड के 10 उत्कृष्ट गोठानों

रायपुर। प्रदेश में बेसहारा और निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पूरे प्रदेश में 1460 गोधामों की स्थापना का लक्ष्य तय किया है। इस संबंध में राज्य गो सेवा आयोग को गोधामों की स्थापना की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

बेसहारा पशुओं से मिलेगी मुक्ति... छत्तीसगढ़ में बनेंगे 1460 गोधाम, इन गोठानों को मिलेगी पहली प्राथमिकता

योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड में संचालित गोठानों में से 10 उत्कृष्ट गोठानों का चयन किया जाएगा। इन्हें विकसित कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त गोधाम के रूप में तैयार किया जाएगा, जहां बेसहारा मवेशियों के संरक्षण, चारा, पानी और समुचित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

सरकार का उद्देश्य सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान करना, किसानों की फसलों को नुकसान से बचाना और गौवंश के संरक्षण को बढ़ावा देना है। गोधामों के विकसित होने से गोठानों की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन आधारित गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

राज्य सरकार का कहना है कि इस पहल से गौ संरक्षण को नई दिशा मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और गोबर, जैविक खाद व अन्य गौ-आधारित उत्पादों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube