FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

निराश्रित मवेशियों को मिलेगा आश्रय, प्रदेश में बनेंगे 1460 गौधाम

रायपुर। प्रदेश में निराश्रित और आवारा मवेशियों के संरक्षण के लिए सरकार ने गौधाम योजना के तहत बड़ा कदम उठाया है। योजना के अंतर्गत राज्यभर में 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। पहले चरण में राष्ट्रीय राजमार्गों (नेशनल हाईवे) के आसपास गौधाम विकसित किए जाएंगे, ताकि सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को सुरक्षित आश्रय मिल सके और सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके।

Gaudham Scheme 2026

सरकारी योजना के अनुसार, गौधामों में निराश्रित मवेशियों के रहने, चारा, पानी और आवश्यक देखभाल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इससे एक ओर गौवंश का संरक्षण होगा तो दूसरी ओर किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान और सड़कों पर मवेशियों की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।

अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में ऐसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा मवेशियों की आवाजाही अधिक रहती है। इसके बाद योजना का विस्तार अन्य क्षेत्रों में भी किया जाएगा।

सरकार का मानना है कि गौधाम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के साथ-साथ यातायात सुरक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पशु प्रबंधन को भी बढ़ावा मिलेगा। योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube