FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

कोरबा में मेडिकल स्टोर्स पर बड़ी कार्रवाई, तीन दवा दुकानों के लाइसेंस

कोरबा। जिले में अवैध दवा कारोबार और औषधि नियमों के उल्लंघन पर शिकंजा कसते हुए खाद्य एवं औषधि विभाग तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के कई मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताएं मिलने और संतोषजनक जवाब नहीं देने पर तीन मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए।

दवा रिकार्ड दुरुस्त नहीं पाए जाने पर तीन मेडिकल दुकानों के लाइसेंस निरस्त: कोरबा में खाद्य एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान श्रेया मेडिकल स्टोर, सागर मेडिकल स्टोर और श्रीराम मेडिकल स्टोर के दस्तावेज एवं रिकॉर्ड निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। विभाग द्वारा जवाब मांगे जाने पर संचालक संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद तीनों मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीम ने अन्य मेडिकल स्टोर्स की भी जांच की, जहां रिकॉर्ड संधारण, दवाओं के क्रय-विक्रय का विवरण और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। अनियमितताएं पाए जाने पर कई अन्य दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध रिकॉर्ड, नियमों के विपरीत दवाओं का विक्रय या अन्य अनियमितताएं किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। विभाग ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण दवा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube