FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

चौंकाने वाला खुलासा: देश के 16.5 करोड़ वाहन बिना इंश्योरेंस के सड़कों पर

रायपुर/नई दिल्ली। राष्ट्रीय वाहन डेटाबेस के आंकड़ों ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक चिंताजनक तस्वीर सामने रखी है। आंकड़ों के अनुसार, देशभर में करीब 16.5 करोड़ वाहन बिना वैध बीमा (इंश्योरेंस) के सड़कों पर संचालित हो रहे हैं। यह संख्या देश में पंजीकृत कुल वाहनों का लगभग 44 से 54 प्रतिशत है।

छत्तीसगढ़ में सड़कों पर बिना बीमा दौड़ रहीं 40 लाख से अधिक गाड़ियां, 10 लाख से ज्यादा केवल दोपहिया वाहन

विशेषज्ञों का मानना है कि बिना बीमा के वाहन चलाना न केवल मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है, बल्कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में वाहन मालिक और पीड़ित दोनों के लिए गंभीर आर्थिक और कानूनी परेशानी का कारण बन सकता है।

जानकारों के अनुसार, वाहन बीमा दुर्घटना, चोरी, प्राकृतिक आपदा और थर्ड पार्टी दावों जैसी परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में वाहन मालिक समय पर बीमा का नवीनीकरण नहीं करा रहे हैं।

परिवहन विशेषज्ञों का कहना है कि बीमा रहित वाहनों की बढ़ती संख्या सड़क सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन रही है। उन्होंने बीमा नियमों के कड़ाई से पालन, जागरूकता अभियान चलाने और नियमित जांच अभियान तेज करने की आवश्यकता बताई है।

सरकार और परिवहन विभाग समय-समय पर वाहन चालकों से वैध बीमा रखने की अपील करते रहे हैं। नियमों के अनुसार, बिना वैध बीमा के वाहन चलाने पर जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। ऐसे में वाहन मालिकों को समय पर अपने वाहन का बीमा नवीनीकरण कराने की सलाह दी जा रही है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube