FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

तेज बहाव में बही कार, पति-पत्नी लापता; चालक ने कूदकर बचाई जान

सारंगढ़-बिलाईगढ़। रायगढ़ संभाग के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। बरमकेला ब्लॉक के घोघरा नाला (माधोपाली, सारंगढ़-बरमकेला मार्ग) में तेज बहाव के दौरान एक कार पानी में बह गई। कार में सवार पति-पत्नी लापता हो गए, जबकि चालक ने नाले में छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।

छत्तीसगढ़ में उफनते नाले में बही कार, पति-पत्नी लापता, चालक ने कूदकर बचाई जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण घोघरा नाला उफान पर था। इसी दौरान कार चालक ने वाहन को नाला पार कराने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के चलते कार अनियंत्रित होकर पानी में बह गई। हादसे के समय कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। चालक समय रहते वाहन से बाहर निकलकर नाले में छलांग लगाने में सफल रहा, जबकि पति-पत्नी कार सहित बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लापता दंपती की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के कई नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव वाले नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें और मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचें

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube