FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर ने कक्षा 1 से 12वीं तक की

बिलासपुर – लगातार हो रही भारी बारिश और संभावित जलभराव की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत आदेश जारी कर शनिवार को जिले के सभी सरकारी, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है।

भारी बारिश के अलर्ट के बीच बिलासपुर में आज सभी स्कूलों की छुट्टी का एलान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जारी आदेश के अनुसार, जिले में लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा, जबकि विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं अन्य आवश्यक कर्मचारी पूर्व निर्धारित निर्देशों के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें तथा बारिश के दौरान सतर्कता बरतें। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों और तेज बहाव वाले नालों से दूर रहने की सलाह भी दी गई है।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से भी मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube