महुआ शराब की गंध बनी मौत का कारण: जंगली हाथी ने बुजुर्ग को कुचलकर
अंबिकापुर – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेवतपुर के आश्रित नवापारा में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। महुआ शराब की गंध से आकर्षित होकर गांव में घुसे एक जंगली हाथी ने एक बुजुर्ग को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
_2026718_13047_m.webp)
जानकारी के अनुसार, देर रात हाथी भोजन और महुआ शराब की गंध के चलते बस्ती तक पहुंच गया। इसी दौरान उसकी नजर एक बुजुर्ग पर पड़ी और उसने हमला कर दिया। हाथी ने बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हाथी जंगल की ओर लौट गया।
सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए रात के समय जंगल या उसके आसपास के क्षेत्रों में जाने से बचें तथा किसी भी हाथी की सूचना तुरंत वन अमले को दें। विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी अन्य अप्रिय घटना को रोका जा सके।
