FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

पत्नी के साथ मिले युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, शव लेने नहीं पहुंचे परिजन

धमतरी। जिले के ग्राम बाजार कुर्रीडीह में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी शंकर सूर्यवंशी के रूप में हुई है।

धमतरी में आधी रात को पत्नी के साथ देखा तो कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, अब शव लेने से कतरा रहे स्वजन

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ शंकर सूर्यवंशी को संदिग्ध हालत में देखने के बाद गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब तक वे शव लेने के लिए नहीं पहुंचे हैं और इसमें रुचि भी नहीं दिखाई है। ऐसे में शव को फिलहाल जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube