FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीय

रायपुर में संतों का संगम: सनातन, संस्कृति और राष्ट्रहित पर हुआ मंथन

रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस पर माँ मातंगी धाम के पीठाधीश्वर पूज्य संत डॉ. श्री प्रेमासाई जी महाराज ने कथा वाचक पूज्य संत श्री देवकीनंदन ठाकुर जी से आत्मीय स्नेहभेंट कर उनका स्वागत किया। दोनों संतों की मुलाकात रायपुर स्थित विश्राम स्थल पर हुई।

बताया गया कि डॉ. प्रेमासाई जी महाराज दिल्ली प्रवास से रायपुर लौटे थे। पूज्य संत श्री देवकीनंदन ठाकुर जी के रायपुर आगमन की जानकारी मिलते ही वे बिना विश्राम किए उनसे मिलने पहुंच गए और छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर उनका अभिनंदन किया।

स्नेहभेंट के दौरान दोनों संतों के बीच सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता तथा धर्मांतरण जैसे समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान सनातन संस्कृति के संरक्षण, समाज में जागरूकता और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर को संत समाज की एकजुटता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी दोनों संतों के मिलन को प्रेरणादायी बताया।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube