FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

फर्जी ई-चालान से साइबर ठगी का खतरा, परिवहन विभाग ने जारी की

रायपुर। परिवहन विभाग ने फर्जी ई-चालान संदेशों के माध्यम से हो रही ऑनलाइन ठगी को लेकर आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि साइबर अपराधी मोबाइल फोन पर फर्जी ई-चालान के एसएमएस या व्हाट्सएप संदेश भेजकर लोगों को संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इन लिंक के जरिए बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी और व्यक्तिगत डेटा चोरी कर आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी ई-चालान का भुगतान केवल परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या एम-परिवहन (mParivahan) ऐप के माध्यम से ही करें। किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक करने या अपनी बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें।

परिवहन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध ई-चालान संदेश प्राप्त होता है या साइबर ठगी की आशंका हो, तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। विभाग ने कहा कि सतर्कता और सावधानी ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube