FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री आवास और महतारी वंदन योजना से डागरीबाई के जीवन में आया

सक्ती|-  शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत होकर अपने परिवार के बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ रही हैं।

 

पक्का घर और सम्मानजनक सहयोग से संवर रहा डागरीबाई का जीवन

सक्ती जिले की ग्राम पंचायत रायपुरा निवासी श्रीमती डागरीबाई को भी इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्के मकान की स्वीकृति मिली, जिसका निर्माण कार्य अब पूर्णता की ओर है। पक्के आवास का सपना पूरा होने से उनके परिवार को सुरक्षित और बेहतर रहने की सुविधा मिल सकेगी।

इसके अलावा महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि से डागरीबाई को घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। नियमित आर्थिक सहयोग से उन्हें परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहूलियत हो रही है।

डागरीबाई ने बताया कि इन योजनाओं से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने शासन की योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक सहायता और आवास की सुविधा से परिवार को नई मजबूती मिली है।

प्रशासन का कहना है कि शासन की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आवास, आर्थिक सहायता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube