FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

धान बुआई की पूजा परंपरा को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने कराया

सुकमा। जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में धान बुआई से पहले होने वाली पारंपरिक पूजा को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।

सुकमा में देवताओं की अनदेखी कर पूजा से पहले धान रोपा, ग्रामीणों और मतांतरित ईसाइयों के बीच विवाद

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों का आरोप है कि मतांतरित ईसाई समुदाय के कुछ लोगों ने गांव की पारंपरिक मान्यताओं और ग्राम देवताओं की पूजा किए बिना धान की बुआई शुरू कर दी। इसे लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया।

घटना की सूचना मिलते ही पोलमपल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया और आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराया। घटना के बाद क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। दोनों पक्षों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। मामले पर प्रशासन भी नजर बनाए हुए है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube