FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

महासमुंद में आबकारी टीम पर हमला, जब्त शराब छुड़ाकर फरार हुए आरोपी

महासमुंद। जिले के झलप क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने विभाग के एक सेल्समैन के साथ मारपीट की और जब्त की गई शराब को छुड़ाकर मौके से फरार हो गए।

महासमुंद में अपराधियों के हौसले बुलंद, आबकारी टीम पर हमला, अवैध शराब लूट कर भागे आरोपित

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम को झलप क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की। इसी दौरान कुछ लोगों ने टीम का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने आबकारी विभाग के सेल्समैन के साथ मारपीट की तथा जब्त शराब को बलपूर्वक छुड़ाकर अपने साथ ले गए।

घटना के बाद आबकारी अधिकारियों ने पटेवा थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की विवेचना की जा रही है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube