FEATUREDGadgetsGeneralLatestNewsUncategorizedजुर्मराष्ट्रीय

महिला से गैंगरेप: नशीली दवा मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। एक महिला ने तीन लोगों पर रेप का आरोप लगाया है। घटना नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के आदर्श नगर के एक होटल की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला का कहना है कि एक आरोपी अजय उसका दोस्त है। महिला ने बयान दिया है कि अजय ने रविवार को उसे एक होटल में बुलाया था। होटल के कमरे के पहले से ही उसके दो दोस्त मौजूद थे। इन लोगों ने महिला को कोल्ड ड्रिंक ऑफर किया। इसे पीने के बाद वह बेसुध हो गईं, जिसके बाद तीनों ने महिला से रेप किया।

सभी आरोपी राजस्थान के रहने वाले
पुलिस ने बताया कि, रविवार को एक पीसीआर कॉल के जरिए इस घटना की जानकारी मिली। जिन आरोपियों को पकड़ा गया है उनमें 39 साल का अजय, 34 साल का तारा चंद और 38 साल का नरेश शामिल है। सभी आरोपी राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं।

शिकायत और मेडिको लीगल केस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने IPC की धारा 376 D (गैंगरेप), 377 (अप्राकृतिक यौनाचार)और 328 (अपराध की मंशा से जहरीली चीज खिलाना) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के लिए होटल से सबूत जुटाए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि गिरफ्तार किए गये तीनों आरोपियों में से एक राजस्थान पुलिस में है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube