FEATUREDNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

पूर्व आईएएस के खिलाफ FIR …फर्जी वीडियो

रायपुर  –  पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के खिलाफ कोरबा जिले के गेवरा माइंस में कोयला चोरी की फर्जी वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करने का अपराध दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक 18 मई को पूर्व आईएएस चौधरी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो वायरल किया गया था। इसे कथित तौर पर कोरबा जिले के गेवरा माइंस में कोयला चोरी का वीडियो होना बताया गया था। चौधरी पर आरोप है कि इस वीडियो के कारण कोरबा जिले के लोग प्रशासन के खिलाफ हो रहे थे और प्रशासन के विरुद्ध बातें होने लगी थी।

इस वीडियो को फर्जी बताकर बाकीमोगरा क्षेत्र के मधुसूदन दास ने रिपोर्ट लिखाई है। इस मामले में पूर्व आईएएस चौधरी के विरुद्ध धारा 505 (1)(बी) भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube