FEATUREDNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्म

गर्ल्स हास्टल में रहकर करती थी पढ़ाई, फांसी लगाकर दी जान …पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग   –   फार्मेसी की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतिका के पास एक एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन उस सुसाइड नोट के बारे में अभी कोई जानकारी पुलिस ने नहीं दी है। मामला दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक दुर्ग के एक फार्मेसी कालेज की 21 वर्षीय छात्रा ने गर्ल्स हास्टल में फांसी लगाकर जान दे दी। युवती नारायणपुर की रहने वाली थी। युवती का नाम यामिनी सिंह ठाकुर बताया जा रहा है, जो दुर्ग के पुलगांव में एक प्राइवेट फार्मेसी कालेज में पढ़ती थी।

गर्ल्स कालेज के हास्टल में उसकी लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली है। पुलिस मामले की सूचना पर पहुंची और फिर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है, वहीं परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गयी है।

गर्ल्स कालेज में यामिनी अपनी एक सहेली के साथ रहती थी। शुक्रवार देर रात वो पढ़ाई करने दूसरे कमरे में चली गयी। थोड़ी देर बाद जब उसकी सहेली कमरे में गयी तो वो चिखती हुई बाहर निकली और वार्डन को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube