FEATUREDGadgetsLatestNewsछत्तीसगढ़जुर्मराजनीतिरायपुरराष्ट्रीयस्वास्थ्य

निधन की खबर: कम्पोजर-सिंगर वाजिद खान की आधीरात को दिल की बीमारी से मौत

मुम्बई। आज सुबह-सुबह ही बॉलीवुड गलियारे से दिल दुखाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड के जाने माने कम्पोजर-सिंगर वाजिद खान (Wajid Khan) ने 1 जून की आधीरात को अंतिम सांस ली है। साजिद खान दिल की बीमारी के चलते बीते दो महीने से अस्पताल में भर्ती थे। एंटरटेनमेंट पोर्टल पीपिंगमून ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि वाजिद खान लम्बे समय से मुंबई के सुराना सेठिया हॉस्पिटल में भर्ती थे। दिल की बीमारी के चलते बीते 10 दिन से साजिद खान की हालत काफी गंभीर थी, साथ ही साजिद खान की किडनी का भी ट्रांसप्लान्ट हुआ था। वाजिद खान डाइबिटिक के भी मरीज थे और साथ ही ऐसा भी माना जा रहा है कि बीते तीन दिन से साजिद कोरोना वायरस की चपेट में थे।

पोर्टल ने ये भी जानकारी दी है कि वर्सोवा के श्मशान घाट में वाजिद खान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वाजिद खान का अंतिम संस्कार परिवार के 2 सदस्य के बीच ही होगा। अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे पूरा किया जाएगा। वाजिद खान का अंतिम संस्कार बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) की कब्र के पास ही होना है। इरफान खान ने बीते 29 अप्रैल (2020) को अंतिम सांस ली थी और उनके निधन की खबर ने भी हर किसी का दिल तोड़ दिया था।

धमनियों में ब्लॉकेज के चलते साल 2018 में वाजिद खान की एंजियोप्लास्टी हुई थी। वाजिद खान अपने भाई साजिद के साथ ही रहा करते थे। दोनों ही भाईयों ने निकल दबंग, एक था टाइगर और मुझसे शादी करोगी समेत कई फिल्मों में संगीत दिया था।

आखिरी बार साजिद ने कम्पोज किया था ये गाना

साजिद-वाजिद की जोड़ी ने हाल ही में सलमान खान का ‘भाई-भाई’ गाना कम्पोज किया था। लॉकडाउन में अपने पनवेल फॉर्महाउस में फंसे सलमान खान ने कुछ दिन पहले ही ये गाना शूट किया था। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था और यूट्यूब पर इस गाने ने कई रिकॉर्ड भी बनाए है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube