FEATUREDGeneralLatestNewsTOP STORIESराजनीतिराष्ट्रीय

महिला प्रत्याशी से बदसलूकी हुई और पुलिस देखती रही: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आठ जुलाई को ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान महिला प्रत्याशी से बदसलूकी की जाती है और पुलिस खड़ी-खड़ी देखती रहती है। उन्होंने कहा कि जिस अकेले सीओ ने पीड़ितों को बचाने की कोशिश की सरकार ने उसे ही निलंबित कर दिया। बाकी अधिकारी जो खड़े थे उनको कुछ नहीं किया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखीमपुर के पंसगवा ब्लॉक के सेमरा घाट पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अभद्रता का शिकार हुई सपा की महिला उम्मीदवार से मुलाकात की। इस दौरान महिला के परिवारवालों के साथ ही हजारों कांग्रेसी मौजूद रहे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, आराधना मिश्र मोना, दीपक सिंह सहित सभी प्रमुख नेता मौके पर मौजूद रहे।

वहां प्रियंका ने समाजवादी पार्टी की उस महिला उम्मीदवार से भेंट की जिनके साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान अभद्रता की गई थी। हालांकि सपा नेता क्रांति सिंह ने कहा कि उन्हें या उनकी प्रत्याशी को प्रियंका के आने की कोई सूचना नहीं थी। रात में पुलिस द्वारा जानकारी दी गई थी। वहीं, प्रियंका ने पीड़िता से भेंट कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया और कहा कि वो चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगी और जहां-जहां हिंसा हुई है वहां के ब्लॉक प्रमुख चुनाव को रद्द करने की मांग करेंगी।

प्रियंका गांधी ने पीड़ित से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि वह हर हाल में उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगी। करीब 20 मिनट की मुलाकात में उन्होंने पीड़ित महिला को गले भी लगाया और ब्लॉक प्रमुख चुनाव रद्द करने की मांग की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखीमपुर के पंसगवा ब्लॉक के सेमरा घाट पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अभद्रता का शिकार हुई सपा की महिला उम्मीदवार से मुलाकात की। इस दौरान महिला के परिवारवालों के साथ ही हजारों कांग्रेसी मौजूद रहे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, आराधना मिश्र मोना, दीपक सिंह सहित सभी प्रमुख नेता मौके पर मौजूद रहे।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube