FEATUREDLatestNewsमनोरंजन

सुशांत केस में पड़ोसी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, इस खुलासे से मौत का राज और भी हो गया गहरा

नई दिल्ली | बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच क्या है? इसकी जांच में सीबीआई जुटी हुई है। जबकि, हर दिन ऐसे खुलासे हो रहे हैं जो नई कहानी लेकर सामने आते हैं। अब सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा स्थित बिल्डिंग में रहने वाली उनकी एक पड़ोसी ने बड़ा खुलासा किया है। उनके खुलासे से सुशांत सिंह राजपूत की मौत का राज और भी गहरा गया है।

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की बिल्डिंग में रहने वाली एक महिला ने बताया है कि 13 जून की रात सुशांत के कमरे की लाइट बंद थी। केवल किचन की लाइट जल रही थी। एएनआई को महिला ने बताया कि ऐसा कभी नहीं हुआ जब ऐसे लाइट बंद होती थी। अक्सर सुबह चार बजे तक सुशांत के कमरे की लाइट जलती रहती थी। उस रात 10.30 बजे ही लाइट बंद हो गई थी।

महिला के मुताबिक 13 जून की रात को सुशांत सिंह के घर पर किसी तरह की पार्टी नहीं हुई थी। महिला ने उस दिन कुछ ना कुछ गलत होने का अंदेशा भी जताया है। सुशांत के पड़ोस में रहने वाली महिला के खुलासे से केस में नया मोड़ आ गया है। इसके पहले तक कहा जा रहा था कि सुशांत सिंह के घर पर 13 जून की रात पार्टी हुई थी। महिला ने इसे खारिज कर दिया है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube