FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़

सिविल लाइन क्षेत्र में अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, 2 लड़के सहित 5 लड़कियां गिरफ्तार

अमित दुबे – बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ हुआ है, पुलिस ने छापेमार कार्रवाई में 2 लड़के और 5 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उत्तरप्रदेश, हरियाणा राज्यों से भी लड़कियों को लाया जाता था, पकड़े गए युवक-युवतियों के खिलाफ पुलिस पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत महर्षि स्कूल रोड स्थित हीरालाल विहार में सेक्स रैकेट चलाये जाने की शिकायत मिली थी, पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर 2 लड़के और 5 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए गिरोह का सरगना पवन पंजनानी ग्वालियर का रहने वाला है, जो अपने अरंगाबाद बिहार के रहने वाले साथी अमित चंद्रा के साथ यह रैकेट संचालित कर रहा था। आरोपी युवक उत्तरप्रदेश, हरियाणा राज्यों से लड़कियों को लाते थे और बड़ी रकम देकर देह व्यापार करा रहे थे।

लड़कियों के पास विदेशी मुद्रा भी मिली है,गिरफ्तार लड़कियों में उत्तरप्रदेश, हरियाणा, साउथ दिल्ली के रहने वाले हैं. जिनकी उम्र 22, 24, 25, 28 और 32 वर्ष है. सभी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। देह व्यापार में संलिप्त युवक और युवतियों से 11 नग मोबाइईल, एटीएम कार्ड 6 नग, पेनकार्ड और अधार कार्ड 6-6 नग, कंडोम 25 नग, उत्तेजक दवाई और नगदी 26 हजार 150 रुपए जब्त किया गया है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube