FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

उद्योगों में 33% हरित क्षेत्र अनिवार्य, प्रति हेक्टेयर 2500 पौधे लगाने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल ने प्रदेश के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों के लिए पर्यावरण संरक्षण को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब प्रत्येक औद्योगिक इकाई को अपने परिसर के कम से कम 33 प्रतिशत हिस्से में त्रि-स्तरीय पौधारोपण विकसित करना अनिवार्य होगा। इसके तहत प्रति हेक्टेयर 2500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए अनिवार्य हुआ ग्रीन बेल्ट का निर्माण, एक हेक्टेयर क्षेत्र में कम से कम लगाने होंगे इतने पौधे

मंडल के सदस्य सचिव राजू अगसिमनी ने सभी उद्योगों को पौधारोपण के साथ-साथ उनके नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और विकास की जिम्मेदारी भी उद्योगों की होगी।

इसके अलावा, सभी औद्योगिक इकाइयों को सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली (Continuous Emission Monitoring System – CEMS) को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रदूषण के स्तर की निरंतर निगरानी की जा सके और पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित हो।

पर्यावरण संरक्षण मंडल ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाना, प्रदूषण नियंत्रण को प्रभावी बनाना और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना है। निर्देशों के पालन की नियमित निगरानी की जाएगी तथा नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Admin

Reporter