FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

200 करोड़ से बनेंगे 13 नए पुल-पुलिया, चार जिलों में आसान होगा आवागमन

जगदलपुर। बस्तर संभाग में सड़क संपर्क और आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (सेतु) ने बड़ी पहल की है। लोक निर्माण विभाग (सेतु), जगदलपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले चार प्रमुख जिलों में करीब 200 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से 13 नए पुल-पुलियों का निर्माण कराया जाएगा। इन निर्माण कार्यों के पूरा होने के बाद ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों से मुख्य मार्गों तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।

पुल-पुलियों के निर्माण का उद्देश्य बारिश के दौरान नदी-नालों में बढ़ने वाले जलस्तर के कारण प्रभावित होने वाले आवागमन को सुचारु बनाना है। कई इलाकों में छोटे-बड़े नदी-नालों पर स्थायी पुलों की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नए पुलों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही परिवहन व्यवस्था भी मजबूत होगी।

ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा सीधा फायदा

इन परियोजनाओं से खासतौर पर ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। पुल-पुलियों के निर्माण से गांवों का संपर्क ब्लॉक, जिला मुख्यालय और प्रमुख बाजारों से बेहतर होगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार के लिए लोगों की आवाजाही आसान हो सकेगी।

बारिश में नहीं टूटेगा संपर्क

बस्तर के कई इलाकों में बारिश के दौरान नदी-नालों में पानी बढ़ने से सड़क संपर्क बाधित हो जाता है। ऐसे में नए पुल-पुलियों का निर्माण सालभर आवागमन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। विभाग की इस पहल से क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को मजबूती मिलने के साथ विकास कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

करीब 200 करोड़ रुपए की लागत वाली इन 13 परियोजनाओं को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण अधोसंरचना विकास के रूप में देखा जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद चार जिलों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

Admin

Reporter