FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़रायपुर

सीएम हाउस के सामने युवक ने खुद को लगाई आग

रायपुर | राजधानी से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है | सीएम भूपेश बघेल के निवास स्थल के सामने एक युवक ने खुद को आग के हवाले किया | बता देकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है | युवक को मेकाहारा मे भर्ती करवाया गया है | दरअसल सीएम जानकारी के मुताबिक युवक बेरोजगारी से परेशान था जिसके चलते सीएम से मुलाक़ात करना चाहता था | सीएम से नहीं मिल पाने के कारण उसने खुद को आग के हवाले कर लिया |

लोगो से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम हरदेव है जो कि बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा था मुख्यमंत्री से मिलने सीएम हाउस पहुंचा था | मुख्यमंत्री से नहीं मिलने पाया इसलिए आत्मघाती कदम उठाया |मिली जानकारी के मुताबिक युवक 70 प्रतिशत जल चूका है उसे बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

बताया गया कि युवक धमतरी का रहने वाला है और वह मुख्यमंत्री से मिलना चाह रहा था। वह करीब 70 फीसदी झुलस गया, उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube