LatestNewsछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो को लेकर कांग्रेस के तमाम नेताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर बोला हमला

रायपुर। पेट्रोल फाइनल के बढ़ते दामो को लेकर कांग्रेस लगातार केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। शहर अंतर्गत आने वाली सभी ब्लाकों में यह प्रदर्शन जारी है।विधायक विकास उपाध्याय,सभापति प्रमोद दुबे, सुभाष शर्मा, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, पंकज शर्मा, सहित तमाम नेताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला, और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो से जनता को जल्द से जल्द राहत देने की मांग की।

शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने जानकारी दी की आज यह प्रदर्शन संतमाता कर्मा के काली माता मंदिर, डाॅ खुबचंद बघेल ब्लाक के कुशालपुर चैक, संत कबीर दास ब्लाक के मोवा बाजार एवं शहीद भगत सिंह ब्लाक के गोल चैक में आयोजित किया गया, गोल चैंक में आयोजित किये कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने बुल्डोजर के निचे बाईक रखकर अनोखा प्रदर्शन किया।

जिसमें प्रमुख रूप से पंकज मिश्रा, प्रमोद चैबे, दिलीप सडंगी, ब्लाक अध्यक्ष सहदेव व्यवहार, प्रशांत ठेंगडी, माधव साहु, अशोक ठाकुर, पार्षद सतनाम सिंह पनाग, रितेश त्रिपाठी, उत्तम साहु, मनिराम साहु, प्रकाश जगत, द्रोपती पटेल, घनश्याम छत्री, आकाश दीप शर्मा, पुष्पेन्द्र परिहार, प्रदीप देवांगन, विजय ठाकुर, आशुतोष शर्मा, वार्ड अध्यक्ष राजेश यदु, रोहित साहु, अनिल सेन, मुन्ना सोनकर, चेतन यादव, अलख साहु, राकेश यादव, चंद्रपाल धिवर, प्रकाश मानिकपुरी, सोमनलाल ठाकुर, सागर दुलानी, मुन्ना मिश्रा, योगेश दिक्षित, कृष्णा नायक, चिंताराम साहु, ढेमेन्द्र यदु, मधु नायक, शितेन्द्र ठाकुर, सन्तु ठाकुर, बबीता नथ्थानी, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube