LatestNewsTOP STORIESअन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीयशिक्षा

सूर्य मिशन के लॉन्च लिए इसरो ने किया बड़ा एलान

PSLV-C57/ Aditya-L1 Mission launch date:- सूर्य मिशन के लॉन्च लिए इसरो ने किया बड़ा एलान

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब इसरो सूर्य का अध्ययन के लिए तैयार है। इसरो ने सूर्य मिशन के लिए सैटेलाइट आदित्य-एल1 को लेकर बड़ा एलान किया है। इसरो ने कहा कि श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश) से सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली भारतीय सैटेलाइट जल्द ही लॉन्च होगी।

आदित्य एल वन मिशन की लॉन्चिंग की तारीख का एलान करते हुए इसरो ने एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर पोस्ट किया कि 2 सितंबर, दिन शनिवार को सुबह 11:50 बजे मिशन लॉन्च होगा। इसरो ने बताया कि श्रीहरिकोटा से सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली सैटेलाइट आदित्य-एल लॉन्च होगी।

Space mission ISRO

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने लांच की दी थी जानकारी

इस मिशन में क्या है खास?

सूर्य मिशन प्रथम भारतीय मिशन होगा जो सूर्य के तापमान, ओजोन परत(O3) पर पड़ने वाले प्रभाव, पैराबैगनी किरणों का विस्तार पूर्वक अध्ययन करेगा। ये सैटेलाइट लॉन्च के 120 दिन बाद धरती से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर स्थित एक खास जगह लैंग्रेज प्वाइंट यानी L-1 पर पहुंचेगा।

Isro mission sun

ये मिशन जलवायु पर पड़ने वाले प्रभाव और पृथ्वी पर सौर गतिविधियों के पड़ने वाले प्रभावों को सामने लायेगा। मिली जानकारी के अनुसार, आदित्य एल1 फोटोस्फेयर (यानी सूर्य का वो हिस्सा जो देखते हैं) और क्रोमोस्फेयर (फोटोस्फेयर का बाहरी हिस्सा) का अध्ययन करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube