Uncategorized

कल से खुलेंगे मॉल सिनेमाघर…देख सकेंगे फिल्मे..जानिए क्या है स्कूलों के लिए निर्देश…

सोमवार 26 जुलाई से देश की राजधानी दिल्‍ली में अनलॉक 8 (Unlock 8) लागू हो रहा है| कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों को देखते हुए अब राजधानी को और अधिक छूट से साथ खोला जाएगा| दिल्‍ली सरकार ने इस बार सिनेमाघरों को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दे दी है| हालांकि, शैक्षणिक संस्‍थानों को कोई नई छूट नहीं दी गई है|

पिछले अनलॉक 7 में, दिल्‍ली सरकार ने शैक्षणिक संस्‍थानों को एजुकेशनल गैदरिंग के लिए खुलने की इजाजत दी थी| इस बार की गाइडलाइंस में स्‍कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर्स को कोई नई छूट नहीं दी गई है| शैक्षणिक संस्‍थानों में फिजिकल प्रेजेंस की अनु‍मति जारी रहेगी मगर रेगुलर ऑफलाइन क्‍लासेज़ अभी शुरू नहीं होंगी|

read more:12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम हुआ जारी…97 प्रतिशत रहा रिजल्ट…यहाँ देखे अपना रिजल्ट…

अनलॉक 8 गाइडलाइंस के तहत, सभी सिनेमा, थियेटर और मल्टिप्‍लेक्‍स 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे| इसके अलावा दिल्‍ली आपदा प्रबंधन विभाग (DDMA) ने दिल्‍ली मेट्रो को 100 फीसदी क्षमता से चलने की इजाजत भी दे दी है| इसके अलावा DTC की बसें भी पूरी पैसेंजर क्षमता के साथ चल सकेंगी. शादी समारोह में 50 लोगों की गिनती को बढ़ाकर भी अब 100 कर दिया गया है|

दिल्‍ली में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 66 नये मामले सामने आए और 52 मरीज संक्रमण से ठीक भी हुए| इन 24 घंटों में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई| राजधानी दिल्‍ली में अब 587 एक्टिव केसेज़ है| महामारी की शुरुआत से अब तक दिल्‍ली में 14,10,216 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं जबकि 25,041 की मौत हुई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube