FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

BJP की नई टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय पद से मुक्त; दीपक महस्के

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई संगठनात्मक टीम की घोषणा कर दी है। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी के डिजिटल और आईटी विंग को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। भाजपा ने करीब 11 साल से राष्ट्रीय आईटी सेल के संयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे अमित मालवीय को पद से मुक्त कर दिया है।

भाजपा आईटी सेल में बड़ा फेरबदल... कौन हैं दीपक महस्के जो होंगे BJP के नए IT Cell हेड? अमित मालवीय की लेंगे जगह

अमित मालवीय की जगह अब छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता दीपक महस्के को भाजपा के आईटी सेल की कमान सौंपी गई है। यह बदलाव पार्टी की डिजिटल रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भाजपा की सक्रियता को देखते हुए आईटी सेल की भूमिका संगठन में बेहद अहम हो गई है।

दीपक महस्के को नई जिम्मेदारी मिलने से छत्तीसगढ़ भाजपा में भी उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर पर आईटी सेल की जिम्मेदारी मिलने के साथ उनके सामने पार्टी के डिजिटल नेटवर्क को और मजबूत करने तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संगठन की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने की चुनौती होगी।

भाजपा की नई टीम में कई नेताओं को अलग-अलग संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी के इस बदलाव को संगठन में नई ऊर्जा और डिजिटल मोर्चे पर नई रणनीति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Admin

Reporter