FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

खमतराई में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ का गुटखा जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में जीएसटी विभाग ने गुटखा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ रुपये का गुटखा जब्त किया है। इस कार्रवाई से गुटखा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, जीएसटी विभाग के अधिकारियों को मुखबिर के माध्यम से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गुटखा कारोबार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में गुटखा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने मौके पर मौजूद सामग्री की जांच की और गुटखा कारोबार से संबंधित जानकारी जुटाई। फिलहाल जीएसटी विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जब्त गुटखे के स्रोत, कारोबार से जुड़े लोगों और संभावित टैक्स चोरी के पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद अब जांच के दायरे में कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के आने की संभावना है। हालांकि, विभाग की ओर से जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

Admin

Reporter