श्मशान घाटों पर अवैध कब्जे से बढ़ी परेशानी, कलेक्टर ने सीमांकन और
बिलासपुर। जिले के विभिन्न विकासखंडों में श्मशान घाटों पर अवैध कब्जों के कारण ग्रामीणों को अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य में भी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील स्तर पर शिकायतों का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीण अब अपनी समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं।
_m.webp)
ग्रामीणों ने बताया कि कई गांवों में श्मशान घाट की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे अंतिम संस्कार के लिए पर्याप्त स्थान नहीं बचा है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद स्थानीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व अधिकारियों को श्मशान घाटों की भूमि का प्राथमिकता के आधार पर सीमांकन कराने तथा जहां भी अतिक्रमण पाया जाए, वहां नियमानुसार तत्काल कार्रवाई कर उसे हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
