पुलिस अभिरक्षा से महिला आरोपी फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित
बालोद। जिले में पुलिस अभिरक्षा से एक महिला आरोपी के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाया है। ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आने पर तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, महिला आरोपी पुलिस अभिरक्षा में थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में चूक का फायदा उठाकर फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश के लिए विशेष टीमों को लगाया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रारंभिक जांच कराई, जिसमें ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई। इसके बाद संबंधित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए।
पुलिस का कहना है कि फरार महिला आरोपी की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
