LatestNewsजुर्मराष्ट्रीय

मशहूर टिक टॉक स्टार ने कर ली आत्महत्या…

TikTok star suicide : सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर आ रही है, 16 वर्षीया टिक टॉक स्‍टार सिया कक्कड़ ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। उन्‍होंने इतना कठोर कदम क्‍यों उठाया फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात उन्‍होंने एक गाने को लेकर अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से बात की थी, अर्जुन ने बताया कि उस समय सिया बिल्‍कुल ठीक लग रही थीं और परेशान भी नहीं लग रही थीं। अब समझ नहीं आ रहा है कि सिया ने इतना बड़ा कदम क्‍यों उठाया।

सिया ने शेयर किया था ये वीडियो

सिया ने 5 दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह डांस करती नजर आई थीं। इस डांस वीडियो में वह पंजाबी गाने पर डांस करती दिखी थीं। वहीं एक दिन पहले उन्‍होंने इस वीडियो को अपनी इंस्‍टा स्‍टोरी पर शेयर किया था. बता दें कि इंस्टाग्राम पर सिया के 91 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

ऐसे हुआ खुलासा

सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने सिया कक्‍कड़ की तसवीरें शेयर कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। जिसके बाद इस दुखद खबर की जानकारी सामने आई। उन्‍होंने की खुलासा किया की सिया ने बीती रात अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से बात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube