FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीय

अब हर कोच की बनेगी डिजिटल कुंडली, रेलवे ने लॉन्च किया ‘डिजीकारखाना

बिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल के मोतीबाग वर्कशॉप ने कोच मेंटेनेंस व्यवस्था को और अधिक डिजिटल, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। वर्कशॉप में ‘डिजीकारखाना’ एप की शुरुआत की गई है। इस एप के माध्यम से अब प्रत्येक कोच की मेंटेनेंस से जुड़ी पूरी जानकारी डिजिटल रूप में दर्ज की जाएगी।

ट्रेनों के कोच मेंटेनेंस में डिजिटल क्रांति: बिलासपुर जोन के मोतीबाग वर्कशाप ने शुरू किया 'डिजीकारखाना' एप

 

एप का शुभारंभ जीएम तरुण प्रकाश ने किया। इस नई व्यवस्था के तहत हर कोच की लाइफटाइम डिजिटल हिस्ट्री तैयार होगी। इसमें कोच के रखरखाव, निरीक्षण और मरम्मत से संबंधित जानकारी को व्यवस्थित तरीके से दर्ज किया जा सकेगा। इससे जरूरत पड़ने पर कोच की पिछली मेंटेनेंस हिस्ट्री को आसानी से देखा जा सकेगा।

मेंटेनेंस में बढ़ेगी पारदर्शिता

‘डिजीकारखाना’ एप के जरिए कोच मेंटेनेंस की प्रक्रिया को कागजी रिकॉर्ड पर निर्भरता से हटाकर डिजिटल सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। इससे मेंटेनेंस कार्यों की निगरानी और रिकॉर्ड रखने की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होने की उम्मीद है।

डिजिटल हिस्ट्री उपलब्ध होने से अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों को किसी कोच के पिछले रखरखाव और किए गए कार्यों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इससे समय पर मेंटेनेंस और आवश्यक तकनीकी कार्रवाई में भी मदद मिलेगी।

यात्री सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

रेलवे की इस पहल का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य यात्री संरक्षा को और मजबूत करना है। कोच की मेंटेनेंस हिस्ट्री डिजिटल रूप से उपलब्ध रहने से तकनीकी निगरानी बेहतर होगी और रखरखाव व्यवस्था में जवाबदेही बढ़ेगी।

रेलवे के अनुसार, ‘डिजीकारखाना’ एप कोच मेंटेनेंस प्रणाली को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम है। आने वाले समय में इस डिजिटल व्यवस्था से कोचों के रखरखाव की गुणवत्ता और निगरानी को और बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube