FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

करंट का कहर: सोलर पैनल लगाते समय दो मजदूरों की मौत

रायपुर। राजधानी के प्रोफेसर कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार को सोलर पैनल लगाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। काम कर रहे तीन मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा मजदूर बाल-बाल बच गया।

रायपुर में बड़ा हादसा :  प्रोफेसर कॉलोनी में सोलर पैनल लगाते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आए दो मजदूरों की मौत

मृतकों की पहचान प्रमोद चन्द्राकर और आशीष चंद्राकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर एक मकान की छत पर सोलर पैनल लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पैनल या उससे जुड़ा उपकरण ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे तेज करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से प्रमोद और आशीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा मजदूर समय रहते खुद को बचाने में सफल रहा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई।

प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सोलर पैनल लगाने के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए गए थे या नहीं। मामले में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस हादसे ने ऊंचाई पर बिजली लाइनों के समीप काम करने के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube