FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

पहली बारिश में धंसा डायवर्सन, ट्रेलर फंसा; अंबिकापुर-रामानुजगंज हाईवे

अंबिकापुर। अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाईवे पर पस्ता के पास पुलिया निर्माण के लिए बनाया गया डायवर्सन पहली ही बारिश में धंस गया। डायवर्सन धंसने के कारण एक ट्रेलर बीच रास्ते में फंस गया, जिससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

मानसून की पहली बारिश में ही खुली विकास की पोल: अंबिकापुर-रामानुजगंज हाईवे पर डायवर्सन धंसने से आवागमन पूरी तरह ठप

 

घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही प्रशासन और निर्माण एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची तथा ट्रेलर को निकालने और मार्ग बहाल करने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

पहली ही बारिश में डायवर्सन के धंसने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने जल्द से जल्द मार्ग को सुचारु करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube