FEATUREDLatestNewsअन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीयस्वास्थ्य

भारत में कोरोनावायरस के हालात बेकाबू,रिकॉर्ड 2004 लोगों की मौत

Coronavirus India Update : भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े तीन लाख को पार कर गया है। 16 जून को 11 हजार से अधिक संक्रमित मिलने के बाद संख्या 3.54 लाख को पार कर गई है। जबकि एक दिन में 2 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों ने रिकॉर्ड बना दिया है। देश में 16 जून को रिकॉर्ड 2004 लोगों की मौत हुई है। अभी तक 11921 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में कोरोना वायरस के मंगलावर को 11090 संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र में 2701, दिल्ली में 1859, तमिलनाडु में 1515, हरियाणा में 550, गुजरात में 524, उत्तर प्रदेश में 507, पश्चिमी बंगाल में 415 संक्रमित मिले हैं। इसके बाद अभी तक देशभर में 3 लाख 54 हजार 161 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1,54,643 मरीजों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि 1,87,552 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौटे हैं।

दूसरी तरफ देश में 16 जून को हुईं दो हजार से अधिक मौतों में से अकेले महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 1409 लोगों ने दम तोड़ा है। जबकि दिल्ली में 437, तमिलनाडु में 49, गुजरात में 28 और उत्तर प्रदेश में 18 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के मुताबिक देशभर में अभी तक 11921 लोगों की मौत हो चुकी है।

7 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक

देश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मरीजों के बीच ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। भारत में 16 जून को 7228 लोग ठीक होकर घरों को लौटे हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 1802, तमिलनाडु में 1438, पश्चिमी बंगाल में 534, बिहार में 345 लोग ठीक हुए हैं।

विश्व में 4.45 लाख लोगों की हुई मौत

कोरोना वायरस महामारी से अभी तक 4.45 लाख आबादी की मौत हो चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 82.56 लाख लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जबकि 4.45 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक 43.06 लाख लोग ठीक हुए हैं। अमेरिका में 22 लाख लोग लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1.19 लाख की मौत हुई है।

akhilesh

Chief Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *