FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

सत्य निकेतन हादसे के बाद CM साय सख्त, जर्जर भवनों पर होगी कार्रवाई

रायपुर। दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में जर्जर और खतरनाक भवनों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में जर्जर भवनों की पहचान कर उनकी नियमित निगरानी की जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Chhattisgarh CM orders full implementation of e-office system in govt  departments by March 31

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे भवन, जो लंबे समय से जर्जर हालत में हैं और लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं, उनकी स्थिति का तत्काल आकलन किया जाए। जरूरत पड़ने पर नियमों के तहत ऐसे भवनों को ढहाने की कार्रवाई की जाए, ताकि किसी संभावित हादसे को समय रहते रोका जा सके।

सीएम साय ने कलेक्टर और एसपी को अपने-अपने जिलों में भवनों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निर्देश के बाद जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। अब संबंधित क्षेत्रों में जर्जर भवनों की पहचान, उनकी स्थिति की जांच और जरूरत के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। खासकर ऐसे भवनों पर नजर रखी जाएगी, जहां आम लोगों की आवाजाही अधिक रहती है।

प्रशासन की ओर से यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि खतरनाक भवनों के कारण आम लोगों की सुरक्षा प्रभावित न हो। जर्जर इमारतों को लेकर समय रहते कदम उठाने से संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

दिल्ली के सत्य निकेतन में हुई घटना ने देशभर में जर्जर भवनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई है। इसी को देखते हुए छत्तीसगढ़ में भी प्रशासन को सतर्क रहने और किसी भी संभावित खतरे को नजरअंदाज नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

Admin

Reporter