FEATUREDGeneralLatestNewsछत्तीसगढ़रायपुरस्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ मानसून:- राजधानी समेत प्रदेश भर के कई इलाकों में सोमवार को तापमान में गिरावट हुई.. लोगों को मिली गर्मी से राहत..

रायपुर:- राजधानी समेत प्रदेश भर के कई इलाकों में सोमवार को तापमान में गिरावट हुई है। रायपुर में अधिकतम तापमान 37. डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है, जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

एक दिन पहले रायपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था, जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक एक जून को केरल में मानसून पहुंच रहा है। इसके पहले रायपुर का तापमान लगातार घटता जा रहा है।

कई इलाकों में हुई बारिशः मौमस विज्ञानियों के अनुसार राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई है। इनमें माना, पाटन में पांच सेंटी मीटर(सेमी), कुंकुरी, कोण्डागांव, भोपालपट्टनम में चार सेमी, कुसमी, रायपुर, साजा, खड़गवा में तीन सेमी, लाभांडी, दुलदुला, धमतरी, महासमुंद, बलरामपुर, कोंटा, पोनडी, पाली, कटघोरा, रामानुजगंज में दो सेमी बारिश हुई है।

आज ऐसा रहेगा मौसमः मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल ऐसा ही कम तापमान रहेगा। रायपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube