LatestNewsराष्ट्रीयशिक्षा

CBSE Board 12th Result : आज दोपहर 2 बजे जारी होगा CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट…

नई दिल्ली| सीबीएसई की 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा शुक्रवार को दोपहर दो बजे होगी।शुक्रवार को राजस्थान समेत 5 राज्य 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल, असम बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, मेघालय स्कूल शिक्षा बोर्ड और पंजाब बोर्ड समेत 5 राज्य रिजल्ट घोषित करेंगे।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज 12वीं के नतीजे जारी करेगा। असम सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज जारी करेगा। मेघालय स्कूल शिक्षा बोर्ड आज 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। मेघालय बोर्ड ने कहा है कि 12वीं के नतीजे सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 2.30 बजे जारी करेगा। कोरोना के कारण इस साल पंजाब बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं नहीं कर सका था। छात्र संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर इसके नतीजे देख सकते हैं। राजस्थान भी आज अपने नतीजे घोषित करेगा।

इन वेबसाइट्स और एप पर देख सकेंगे सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट

cbseresults.nic.in
results.gov.in
cbse.gov.in
cbse.nic.in

आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऐसे चेक करें 12वीं का रिजल्ट

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको 12वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका 12वीं का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube