FEATUREDGeneralLatestजुर्म

राजधानी में किन्नर की हत्या से मची सनसनी…

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी  के में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक किन्नर की हत्या का मामला सामने आया | किन्नर की हत्या से न सिर्फ इलाके में सनसनी फैल गयी बल्कि पुलिस महकमे में भी भूचाल आ गया|

Read More :सासंद राहुल गांधी आज पहुचेंगे रायपुर…

 

raipur property

पलटन कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले किन्नर आयुष्मान सिंह उर्फ शुभम उर्फ जोया का बुधवार को शव मिला। पुलिस के मुताबिक राजाजीपुरम निवासी संजीव कुमार सिंह का बेटा अपने साथी फैजान के साथ पलटन छावनी में किराए के मकान में रहता था। उसके शव को देख कर लग रहा है कि चाकू से गोद कर हत्या की गई है। परिजनों ने फैजान पर हत्या की आशंका जताई है। फैजान की गिरफ्तारी के लिए टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

property dealing

Read More :नहीं थम रही राजधानी में सत्टोरियो की टोली…

मड़ियाव के राम राम बैंक चौराहे के पास पलटन छावनी कॉलोनी में किन्नर की हत्या कर दी गयी |म्रतक की पहचान आयुष्मान सिंह उर्फ शुभम के रूप में हुई है वहीं हत्या की सूचना फैलते ही आस पास के इलाके में हड़कम्प मच गया| म्रतक के शरीर मे कई चोट के निशान भी पाए गए है….सूचना पाकर ने पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इसके साथ ही मामले की पड़ताल में जुट गई है | एडीसीपी नार्थ प्राची सिंह के मुताबिक किन्नर की हत्या 24 घण्टे पहले की गई है लेकिन सूचना अभी मिली है |

 

जिस साथी फैज़ान के साथ वो कई दिनों से यहां रह रहा था वो भी घटना के बाद से गायब है परिजनों ने फैज़ान पर हत्या का आरोप लगाया है जिसके चलते उक्त शख्श के खिलाफ़ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जाएगी और जो भी हत्या और उसके कारण होंगे उसको बताया जाएगा।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube