FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

WRS कॉलोनी के तालाब में मिली युवती की लाश, इलाके में सनसनी; मोबाइल

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी के तालाब में मंगलवार को एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में युवती की लाश दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी।

Chhattisgarh Crime News

पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 24 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल से पुलिस को एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर युवती की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती की मौत दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई है।

खमतराई थाना पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मृतका की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube