FEATUREDGeneralLatestNewsछत्तीसगढ़रायपुरस्वास्थ्य

बड़ी खबर :- नगर निगम प्रशासन ने किया बड़ा फैसला अब रायपुर के सभी नागरिकों का किया जायेगा थर्मल स्क्रीनिग ….

रायपुर: कोरोना का संक्रमण छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए रोगियों की पुष्टि हो रही है। हालात को देखते हुए रायपुर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। निगम प्रशासन ने शहर में हर नागरिक की थर्मल स्क्रीनिंग करवाने का फैसला लिया है। इस काम की जिम्मेदारी निगम प्रशासन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मचारियों को सौंपी है।

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रोजाना दर्जनों नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हो रही है। आज भी प्रदेश में अब तक 33 नए मरीज मिले हैं। हालांकि अभी भी स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है। मेडिकल बुलेटिन में नए मरीजों के आंकड़े में इजाफा हो सकता है। अब तक प्रदेश में कुल 606 कोरोना रोगियों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 की मौत हो चुकी है, जबकि 471 मरीजों का उपचार जारी है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube