FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

ग्राम सेमराडीह में जमीन के अंदर छिपा मिला विशाल अजगर, देखने उमड़ी

गरियाबंद। जिले के ग्राम सेमराडीह में जमीन के अंदर अजगर सांप मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। अजगर मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए नोवा नेचर की टीम को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सेमराडीह में ग्रामीणों को जमीन के अंदर अजगर छिपा हुआ दिखाई दिया। अजगर की मौजूदगी से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सांप जमीन के भीतर छिपा होने के कारण उसे बाहर निकालना आसान नहीं था। ऐसे में उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई कराई गई।

काफी मशक्कत के बाद अजगर को जमीन से बाहर निकाला गया। इसी दौरान सूचना मिलने पर नोवा नेचर की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने पूरी सावधानी बरतते हुए अजगर को अपने नियंत्रण में लिया और उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही। हर कोई इस पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए उत्सुक नजर आया। हालांकि, टीम की तत्परता और सूझबूझ से अजगर को सुरक्षित तरीके से काबू में कर लिया गया। समय रहते रेस्क्यू होने से किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन्यजीवों के आबादी वाले क्षेत्रों में दिखाई देने पर उन्हें खुद पकड़ने या नुकसान पहुंचाने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देने की जरूरत है।

Admin

Reporter