FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़रायपुर

बिरगांव के हर घर के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट करने निर्देश

रायपुर। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, बस्तर, दुर्ग सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों के शहरी क्षेत्र में लॉकडाउन लगेगा। तारीख लॉकडाउन की अभी डिसाइड नहीं की गयी है, लेकिन माना यही जा रहा है कि 21 जुलाई से प्रदेश के अधिकांश जिलों में लाकडाउन लागू किया जायेगा, हालांकि ग्रामीणों इलाकों को इससे छूट दी जा सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में कोरोना की बढ़ी संख्या पर सरकार ने चिंता जताते हुए कई कड़े कदम उठाने के निर्देश दिये। बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया कि प्रदेश के संक्रमित सभी नगरीय निकाय व नगर पंचायतों में लॉकडाउन किया जायेगा।

हालांकि कलेक्टरों को इस बात के लिए अधिकार दिया गया है कि वो जिले की जरूरतों और कोरोना के संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए तीन दिन की नोटिस के साथ जिलों में लॉकडाउन करेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि 21 और 22 जुलाई से प्रदेश के अधिकांश जिलों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। 20 जुलाई को हरेली के त्योहार के बाद बाद लॉकडाउन प्रदेश में लागू होगा।

बैठक में कोरोना टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाने को लेकर निर्णय लिया गया। प्रदेश में अब टेस्टिंग की क्षमता दोगुनी की जायेगी, वहीं वीरगांव में शत प्रतिशत लोगों की कोरोना जांच की जायेगी। बैठक में इस बात का भी निर्देश दिया गया है कि लॉकडाउन कम से कम 7 दिनों का होगा, लेकिन कलेक्टर जरूरतों के मुताबिक उसे बढ़ा सकेंगे, हालांकि 7 दिन से कम लॉकडाउन नहीं होगा।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube