FEATUREDGeneralLatestरोचक तथ्य

इतिहास के पन्नों में 14 जुलाई! भारत और विश्व की ऐतिहासिक व प्रमुख घटनाएं जानिए

देश और दुनिया के इतिहास में आज का दिन कई कारणों से खास है। आज ही के दिन अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने जिमी कार्टर को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया।

देश दुनिया के इतिहास में 14 जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है-

1223: फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने।

1456: हंगरी ने ऑटोमन साम्राज्य को हरा दिया था।

1636: मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।

1789: फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत। कान्ति के दौरान बास्टिल की ऐतिहासिक जेल पर पेरिस की जनता ने अधिकार कर लिया और उसके बड़े हिस्से को तबाह कर दिया।

1850: मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन।

1861: कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने अतीत के अविष्कारों के अनुभवों और अनुसंधानों के आधार पर हथियार के रूप में मशीनगन बनाई।

1914: पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया।

1927: हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू।

1933: नाजी पार्टी ने जर्मन नागरिकों का जबरन नसबंदी कार्यक्रम शुरू किया।

1940: द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।

1945: टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म 14 जुलाई को हुआ था।

1951: सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण।

1965: मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें लीं।

1969: जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत।

1969: अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों को बंद किया।

1972: तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1976: अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने जिमी कार्टर को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया।

1979: यूएसएसआर ने अपना नाभिकीय टेस्ट किया था।

1987: ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त।

1991: इराक़ से ब्रितानी फ़ौज की वापसी।

1996: अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने शुरू किये।

2008: नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।

2014: इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।

2015: नासा का न्यू होराइजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

akhilesh

Chief Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *