LatestNewsछत्तीसगढ़जुर्म

पुलिस ने किया मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

भाटापारा । पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 18 नग मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को तब धर दबोचा जब वे मोबाइल बेचने की फ़िराक में ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। यह घटना सिमगा ब्लॉक के ग्राम कचलोन की है, जहां ओवर ब्रिज के नीचे अरुण वर्मा पिता सुंदर लाल वर्मा उम्र 35 वर्ष ग्राम मुशी स्माइल वार्ड थाना भाटापारा शहर, महेश सांवरा पिता गुल्फी सांवरा उम्र 19 वर्ष ग्राम ओवर ब्रिज के नीचे भाटापारा और राहुल सांवरा पिता दुकालहा सांवरा उम्र 23 वर्ष को पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब उनसे ग्राम कचलोन आने का प्रयोजन पूछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए ऐसे में आरोपियों के कब्जे से 3 नग oppo, 3 नग redmi, 1 नग samsung, 1 नग realme, महेश सांवरा के हाथ में रखे 5 नग मोबाईल 2 नग oppo, 1 नग redmi, 1 नग Samsung और 1 नग vivo जब्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube