छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल, दर्जनों अधिकारियों के तबादले
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी करते हुए शासन ने विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मंत्रालय, महानदी भवन से 4 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत संयुक्त संचालक से लेकर वरिष्ठ लेखाधिकारी स्तर तक के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार संयुक्त संचालक, वित्त नियंत्रक, अपर संचालक, उप संचालक, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी और वरिष्ठ लेखाधिकारी संवर्ग के अधिकारियों को नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में वित्त विभाग के विभिन्न कार्यालयों और संस्थानों में कार्यरत दर्जनों अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
शासन के इस फैसले को वित्त विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कामकाज में कसावट लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई पदस्थापना के बाद अधिकारियों को अपने नवीन कार्यस्थलों पर जिम्मेदारी संभालनी होगी।
हालांकि, जारी आदेश में शामिल अधिकारियों के नाम और उनकी नई पदस्थापना का विस्तृत विवरण अलग-अलग आदेशों में दिया गया है।
